डीएम और एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज
6 अगस्त 2026 : शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा जनपद के सभी थानों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हिन्दुस्तान समाचार पत्र की सराहनीय पहल के अंतर्गत आयोजित इस समारोह में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा, स्वरोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं और महिला बीट अधिकारियों व महिला आरक्षियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने महिला सुरक्षा, जन-जागरूकता और अपराध नियंत्रण में महिला पुलिसकर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और मिशन शक्ति का उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर, सुरक्षित और जागरूक बनाना है। वहीं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी गांव-गांव और बीट स्तर तक पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का सम्मान है। कार्यक्रम के अंत में सम्मानित महिलाओं और महिला पुलिसकर्मियों को समाज व जनपद की सुरक्षा और विकास में भविष्य में भी इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



