जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, रात 10 बजे के बाद केवल इमरजेंसी गेट से प्रवेश !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

4 अगस्त 2026 : जिला अस्पताल से 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। अब रात 10 बजे के बाद अस्पताल परिसर के सभी मुख्य गेट बंद रहेंगे और मरीजों व तीमारदारों समेत अन्य लोगों के लिए केवल इमरजेंसी गेट से ही प्रवेश और निकास की व्यवस्था होगी। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर में लगे सभी 160 सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है। नेटवर्क की समस्या के चलते जिन स्थानों की फुटेज स्पष्ट नहीं मिल पा रही थी, वहां तकनीकी खामियों को दूर कराया जा रहा है। साथ ही खराब कैमरों को भी जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अस्पताल परिसर के प्रत्येक हिस्से पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। उन्होंने बताया कि रात 10 बजे के बाद एंबुलेंस या किसी अन्य आवश्यक वाहन के आने पर जरूरत के अनुसार बड़ा गेट खोला जाएगा और वाहन के प्रवेश या निकास के बाद उसे तत्काल बंद कर दिया जाएगा। सुरक्षा गार्डों और कर्मचारियों को भी संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बिना पूछताछ किसी संदिग्ध व्यक्ति को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अस्पताल की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए क्षतिग्रस्त एवं अधूरी बाउंड्री वॉल को दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि कोई व्यक्ति दीवार फांदकर अस्पताल परिसर में प्रवेश या बाहर न निकल सके। सुरक्षा गार्डों की ड्यूटी और समयपालन को लेकर भी प्रशासन ने सख्ती बरतने की बात कही है। वहीं, आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाए जाने के दौरान कुछ कर्मचारियों में आक्रोश देखने को मिला। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts