उत्तर प्रदेश : महराजगंज
3 अगस्त 2026 : थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने नकबजनी के एक मामले में फरार चल रहे ₹15 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इनामी अभियुक्त कन्हैयालाल (21 वर्ष) पुत्र सुरेश, निवासी ग्राम टेढ़ी, थाना पुरन्दरपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 22 जुलाई 2026 को ग्राम एकमा लक्ष्मीपुर निवासी संजय कुमार अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए महराजगंज गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर की छत के रास्ते दीवार तोड़कर प्रवेश किया और बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, एक गैस सिलेंडर तथा नकदी चोरी कर ली थी। इस संबंध में थाना पुरन्दरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी पर ₹15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से दो ब्रेसलेट, दो जोड़ी पायल तथा चार बिछिया बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक राहुल यादव तथा पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



