रोहिन नदी में मिले 17 वर्षीय युवक के शव से मचा हड़कंप, परिजनों ने 8 घंटे किया प्रदर्शन; चार सदस्यीय जांच टीम गठित !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

3 अगस्त 2026 : पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी से 17 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर करीब आठ घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। बाद में क्षेत्राधिकारी (सीओ) नौतनवा बसंत सिंह के निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया उर्फ शीशमहल गांव निवासी तरुण उर्फ आशीष (17 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए रोहिन नदी के किनारे गया था। प्रारंभिक जानकारी में युवक की मौत नदी में डूबने से होने की बात सामने आई है। हालांकि परिजन इस निष्कर्ष से संतुष्ट नहीं हैं। उनका आरोप है कि पूरे मामले की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर उन्होंने शव को घर पर रखकर लगभग आठ घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीओ नौतनवा बसंत सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। आश्वासन मिलने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की है, जिसमें परसामलिक, नौतनवा और पुरन्दरपुर थाने की पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम को भी शामिल किया गया है। जांच टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल करेगी। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts