ससुर की हत्या के मामले में बहू समेत चार गिरफ्तार, चार घंटे में पुलिस ने किया खुलासा !

जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद का आरोप, हत्या में प्रयुक्त कुदाल का बेंत/डंडा व साक्ष्य मिटाने में इस्तेमाल सामान बरामद !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

1 अगस्त 2026 : फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में ससुर की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बहू समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर घटना का महज चार घंटे में खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सामान तथा साक्ष्य मिटाने में इस्तेमाल वाइपर और पोछा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक सच्चाराम गुप्ता की बहू शोभा गुप्ता अपने हिस्से की आधी जमीन अपने नाम रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रही थी। मृतक द्वारा जमीन को दोनों बेटों में बराबर बांटने की बात कहे जाने के बाद विवाद बढ़ गया था। इसी मामले को लेकर बहू द्वारा दीवानी न्यायालय में मुकदमा भी किए जाने की बात पुलिस ने बताई है। पुलिस पूछताछ के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को शाम करीब 4:30 बजे शोभा गुप्ता ने जमीन के बंटवारे को लेकर बातचीत करने के बहाने अपने ससुर को घर बुलाया। पुलिस का दावा है कि वहां पहले से मौजूद रमेश गुप्ता और धनई यादव के साथ बातचीत के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि शोभा गुप्ता ने सच्चाराम की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया, जिससे वह गिर पड़े। इसके बाद रमेश गुप्ता और धनई यादव द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया और शोभा ने कथित तौर पर कुदाल के बेंत/लकड़ी के डंडे से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद शव को छिपाने के लिए रात होने का इंतजार किया गया। आरोप है कि रात में श्रीकांत चौहान को बुलाकर शव का चेहरा कपड़े से बांधा गया और घसीटकर एक खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शोभा गुप्ता समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शोभा गुप्ता (45), रमेश गुप्ता (60), धनई यादव (50) और श्रीकांत चौहान (50) शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ थाना फरेंदा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 210/2026 के तहत धारा 103(1), 238, 3(5), 61(2) बीएनएस में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना के सफल अनावरण में थाना फरेंदा के थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गोविन्दर यादव, उपनिरीक्षक अतुल कुमार सिंह समेत पुलिस टीम की भूमिका रही। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के दिशा-निर्देशन में की गई।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts