पत्नी की हत्या के सात दिन बाद पति की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

31 जुलाई 2026 : श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कुडवा उर्फ मुड़कटिया टोला लगड़ी गांव में पत्नी की हत्या के करीब एक सप्ताह बाद उसके पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार को शिवनारायण का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि 23 जुलाई की रात गांव में हुए आपसी विवाद के दौरान रुकमीना की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने अजय साहनी और भरथरी साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पत्नी की हत्या के बाद से शिवनारायण मानसिक रूप से काफी परेशान और सदमे में बताए जा रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे शिवनारायण घर पर मौजूद रिश्तेदारों और ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे। आगामी दो अगस्त को रुकमीना का दसवां संस्कार होना था, जिसकी तैयारियां परिवार के लोग कर रहे थे। इसी बीच शिवनारायण कुछ देर के लिए अपने कमरे में चले गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उनकी बेटी आरती उन्हें बुलाने कमरे में पहुंची। कमरे के अंदर पिता का शव फंदे से लटका देख उसकी चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन शिवनारायण को पनियरा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर श्यामदेउरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया के दौरान कुछ स्वजन ने इसका विरोध किया, जिसके चलते पुलिस और परिजनों के बीच करीब एक घंटे तक कहासुनी होती रही। काफी समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पत्नी की हत्या के बाद से शिवनारायण मानसिक तनाव और अवसाद में थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts