SIM Box से अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार का युवक गिरफ्तार !

151 सक्रिय सिम कार्ड, 32 स्लॉट का SIM Box समेत भारी मात्रा में उपकरण बरामद; पुलिस टीम को ₹25 हजार पुरस्कार !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

30 जुलाई 2026 : साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम थाना पुलिस, एसओजी, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में SIM Box के जरिए कथित रूप से अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी और फर्जी कॉलिंग नेटवर्क संचालित करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. नबीश पुत्र मो. शाबिर, निवासी इस्लामपुर, थाना जयनगर, जनपद मधुबनी, बिहार, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है। उसके खिलाफ साइबर क्राइम थाना महराजगंज में मु0अ0सं0 46/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं, भारतीय दूरसंचार अधिनियम-2023 की धारा 42 तथा आईटी एक्ट की धारा 66C और 66D में मुकदमा दर्ज है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के नाम पर फर्जी अथवा अन्य व्यक्तियों के दस्तावेजों से हासिल सक्रिय सिम कार्डों का इस्तेमाल कर SIM Box संचालित करता था। इसके माध्यम से इंटरनेट (VoIP) से आने वाली अंतर्राष्ट्रीय कॉल को स्थानीय मोबाइल कॉल में परिवर्तित किया जाता था। पुलिस का कहना है कि इस प्रक्रिया से कॉल की वास्तविक उत्पत्ति छिप जाती थी और इसका इस्तेमाल साइबर ठगी, फर्जी कॉल तथा OTP फ्रॉड जैसे अपराधों में किया जा सकता था।

ये सामान हुआ बरामद:-

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 स्लॉट का एक SIM Box, 151 सक्रिय सिम कार्ड, दो कीपैड मोबाइल फोन, तीन LAN केबल, दो पावर एडॉप्टर, एक वाई-फाई राउटर, दो फर्जी आधार कार्ड और एक काला बैग बरामद किया है। इस कार्रवाई को उल्लेखनीय सफलता बताते हुए पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए ₹25,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा की है। कार्रवाई में साइबर थाना, एसओजी, स्वाट टीम, साइबर कमांडो, साइबर क्राइम थाना और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन धोखाधड़ी की सूचना तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा नजदीकी पुलिस थाना/साइबर थाना को दें।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts