
सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का मिला आश्वासन !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
27 जुलाई 2026 : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिलाधिकारी महोदय कार्यालय पहुंचकर उनका कार्य देख रहे अपर जिलाधिकारी नगर गजेंद्र कुमार को जनपद के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर जिलाधिकारी गोरखपुर को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में परिषद ने मांग की है कि जनपद के सभी विभागों के कर्मचारियों की जीपीएफ/एनपीएस पासबुक का अद्यतन कराया जाए, ताकि प्रत्येक कर्मचारी को अपने अंशदान एवं शेष राशि की सही जानकारी उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त सभी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका (सर्विस बुक) का अद्यतन कराए जाने की मांग की गई है। परिषद ने यह भी अवगत कराया कि अनेक विभागों के कर्मचारियों की मानव संपदा पोर्टल पर अंकित प्रविष्टियां सेवा पुस्तिका से मेल नहीं खाती हैं, जिसके कारण वेतन, पदोन्नति, पेंशन एवं अन्य सेवा संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। अतः सेवा पुस्तिका के अनुरूप सभी प्रविष्टियों को संशोधित कराया जाए। परिषद ने यह भी
मांग की कि जनपद के सभी एनपीएस कर्मचारियों से एस-2 (S-2) प्रपत्र भरवाकर उनके PRAN कार्ड पर अंकित सभी विवरणों को सही कराया जाए, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि जनपद के सभी संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित समय पर मानदेय का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि उपरोक्त बिंदुओं के संबंध में जनपद के सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों (DDO) को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि सभी विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके। परिषद की मांग पर अपर जिलाधिकारी नगर गोरखपुर कर्मचारियों की इन न्यायोचित समस्याओं का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का दिशा निर्देश जारी किया जिससे कर्मचारियों को अनावश्यक कठिनाइयों से राहत मिल सके| इस अवसर पर रूपेश श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, अशोक पांडेय, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, अनूप कुमार, सुभाष पांडेय, इजहार अली, रामधनी पासवान मुखदेव, अशोक मौर्य, राजू कुमार आदि| लोग उपस्थित रहे।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



