जिला बदर अभियुक्त पर नौतनवा पुलिस की कार्रवाई, बस्ती के लिए किया रवाना !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

25 जुलाई 2026 : अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने जिला बदर किए गए एक अभियुक्त के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराया। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद जनपद बस्ती के लिए रवाना कर दिया। पुलिस के अनुसार अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक), महराजगंज द्वारा कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या D202605470000135, वाद संख्या 135/26, धारा 3/4 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत 22 जून 2026 को आदेश पारित किया गया था। आदेश के तहत जयचन्द्र यादव पुत्र बनारसी, निवासी ग्राम गनेशपुर टोला कोहड़वल, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज को जनपद की सीमाओं से जिला बदर किया गया था। इसी आदेश के अनुपालन में 25 जुलाई 2026 को नौतनवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयचन्द्र यादव को ग्राम गनेशपुर से हिरासत में लिया। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे जिला बदर आदेश के अनुरूप थाना कोतवाली, जनपद बस्ती के लिए रवाना किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिव्यांश राय, हेड कांस्टेबल रामनिवास यादव एवं रिक्रूट कांस्टेबल महाशक्ति सिंह शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts