उत्तर प्रदेश : महराजगंज
24 जुलाई 2026 : जिले में घरेलू गैस कनेक्शन लेने और गैस सिलेंडर रिफिल कराने को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बरसात के मौसम में गैस कनेक्शन नहीं हो पाने के कारण लोगों को खाना पकाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करने के बावजूद समय पर कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें मजबूरी में वैकल्पिक ईंधन का सहारा लेना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गैस सिलेंडर रिफिल को लेकर निर्धारित समय-सीमा के कारण भी उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि शहरी क्षेत्र में करीब 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में करीब 45 दिन के अंतराल से रिफिल मिलने के प्रावधान से कई परिवारों के सामने घरेलू ईंधन की समस्या खड़ी हो रही है। बरसात के दिनों में लकड़ी, उपले और अन्य पारंपरिक ईंधन गीले हो जाने के कारण उनका उपयोग करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गैस कनेक्शन और समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने संबंधित गैस एजेंसियों और प्रशासन से मांग की है कि नए घरेलू गैस कनेक्शन की प्रक्रिया को सरल और तेज किया जाए तथा जरूरतमंद परिवारों को समय पर गैस सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराया जाए। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम को देखते हुए गैस आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किया जाना बेहद जरूरी है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



