उत्तर प्रदेश : महराजगंज
21 जुलाई 2026 : जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइबर हॉटस्पॉट अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी साइबर क्राइम थाना/अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना, एसओजी एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को थाना सोनौली क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में साइबर क्राइम थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 46/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय दूरसंचार अधिनियम-2023 एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सक्रिय सिम कार्ड उपलब्ध कराकर संगठित गिरोह के माध्यम से लोगों को फोन करते थे और आकर्षक प्रलोभन देकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों एवं नेटवर्क की भी जांच कर रही है। बरामद सामान में 3 मोबाइल फोन, 7 सक्रिय सिम कार्ड, 3 निष्क्रिय सिम कार्ड (एयरटेल, वोडाफोन एवं जियो), 79 नए निष्क्रिय सिम कार्ड तथा 3 फर्जी आधार कार्ड शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुनील (25 वर्ष), रोहित कुमार (25 वर्ष) तथा मोहम्मद अकील (31 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी जनपद खीरी के निवासी बताए गए हैं।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



