उत्तर प्रदेश : महराजगंज
18 जुलाई 2026 : बृजमनगंज, कस्बे में स्थित सना ज्वेलर्स की दुकान पर शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई। आरोप है कि पांच महिलाओं ने सुनियोजित तरीके से दुकान में पहुंचकर दुकानदार को बातों में उलझाया और सोने का एक झालर चोरी कर फरार हो गईं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, पांच महिलाएं एक टेम्पो से दुकान पर पहुंचीं। पहले दो महिलाएं दुकान के अंदर आईं और दुकानदार से गहने दिखाने को कहा। कुछ देर बाद तीन अन्य महिलाएं भी दुकान में पहुंच गईं। दुकानदार सभी महिलाओं को बारी-बारी से आभूषण दिखाने में व्यस्त हो गया। इसी दौरान एक महिला पीछे रखी कुर्सी से आगे आकर बैठ गई, जबकि दूसरी महिला ने उसे कान का झालर थमा दिया। इसी बीच एक अन्य महिला ने मौका पाकर सोने का झालर चोरी कर लिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बाद में आई तीनों महिलाएं पहले दुकान से बाहर निकल गईं और कुछ देर बाद शुरुआती दो महिलाएं भी वहां से चली गईं। महिलाओं के जाने के बाद जब दुकानदार ने गहनों का मिलान किया तो एक सोने का झालर गायब मिला। इसके बाद उन्होंने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मामले की सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित महिलाओं की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



