मांगे न मानकर कफन ओढ़ने को मजबूर कर रही सरकार !

पेंशन हमारा अधिकार है, हम लेकर रहेंगे !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

16 जुलाई 2026 : जब कर्मचारी अपने अधिकारों की मांग करते-करते थक जाएं और उनकी आवाज़ सत्ता के गलियारों तक न पहुँचे, तब कफ़न ओढ़कर भी उन्हें अपनी पीड़ा बतानी पड़ती है।” इसी मार्मिक भाव के साथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर के तत्वावधान में आज डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन, लोक निर्माण विभाग, गोरखपुर में परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक कफ़न ओढ़कर शांतिपूर्ण एवं सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस मार्मिक प्रदर्शन का उद्देश्य सरकार का ध्यान कर्मचारियों और पेंशनरों की वर्षों से लंबित न्यायोचित मांगों की ओर आकर्षित करना था। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, आठवें वेतन आयोग में न्यूनतम वेतन ₹69,000 तथा 3.86 फिटमेंट फैक्टर लागू करने, कोरोना काल में फ्रीज किए गए महंगाई भत्ते (डीए) के एरियर का भुगतान, एनपीएस से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समुचित चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अन्य कर्मचारी हितों से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से उठाया। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने भावुक शब्दों में कहा पेंशन कोई दया या अनुग्रह नहीं, बल्कि कर्मचारियों का अर्जित अधिकार है। हम यह अधिकार लेकर रहेंगे। यदि कर्मचारियों की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने के लिए कफ़न ओढ़ना पड़े, तो हम उससे भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि वर्षों से कर्मचारी संगठन ज्ञापन, वार्ता, धरना और लोकतांत्रिक आंदोलनों के माध्यम से अपनी समस्याएं उठाते रहे हैं, लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण कर्मचारियों में गहरा आक्रोश और निराशा व्याप्त है। कफ़न ओढ़कर किया गया यह प्रदर्शन किसी टकराव का नहीं, बल्कि कर्मचारियों की वेदना और असुरक्षा, भय, अपने बुढ़ापे की आखिरी दिनों की चिंता को सरकार तक पहुँचाने का एक शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक प्रयास है। महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के बुढ़ापे की सामाजिक सुरक्षा का आधार है। इसे समाप्त कर कर्मचारियों के भविष्य को अनिश्चितता के हवाले नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार से मांग की कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व कर्मचारियों और पेंशनरों की सभी लंबित मांगों का सम्मानपूर्वक समाधान किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो कर्मचारी लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक एवं प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अनिल किशोर पांडेय, ई. रामसमुझ शर्मा, मदन मुरारी शुक्ल, अशोक पांडेय, गोविंद जी, पं. श्याम नारायण शुक्ल, राजेश सिंह, अनिल द्विवेदी, अनूप कुमार, बंटी श्रीवास्तव इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव, रीमा भारती, डॉ सरिता सिंह, अशोक कुमार पाठक, कनिष्क गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्ता सुभाष पांडे, रामचंद्र दूबे, रामधनी, डॉ. एस. के. विश्वकर्मा, निसार अहमद, अरविंद सिंह, शुभासन, अहमद, सहमत, इजहार अली, राम नारायण, लालचंद, रामफेर, इन्द्रजीत दूबे, उमेश चन्द, अशोक कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, नरेंद्र लाल, मुखदेव, सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts