एक लाख का इनामी बदमाश मुस्तफिजुल उर्फ बाबू मुठभेड़ में घायल, सिपाही भी जख्मी !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

15 जुलाई 2026 : कुशीनगर सोमवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू घायल हो गया। इस दौरान मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह भी गोली लगने से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है| जानकारी के अनुसार 13 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे रामनगर करजहा से कुशीनगर लेन के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक 32 बोर की पिस्टल, एक मोटरसाइकिल तथा भारी मात्रा में खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू पुत्र जमालुद्दीन निवासी खुन्दनपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश, धमकी समेत कुल 10 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। अभिलेखों के अनुसार, मुस्तफिजुल के खिलाफ वर्ष 2003 में चोरी (धारा 379) का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2008 में हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी से जुड़ा मामला सामने आया। वर्ष 2011 में गैंग बनाकर हमला और हत्या के प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें वह उसी समय से फरार था। वर्ष 2012 में हत्या और आपराधिक साजिश (धारा 302/120बी) के मामले में भी उसके खिलाफ कार्रवाई हुई और 82-83 सीआरपीसी की कार्रवाई की गई। वर्ष 2021 में फिर हत्या और साजिश के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया। इसी वर्ष न्यायालय की अवहेलना (धारा 174-ए) और धमकी (धारा 506) के मुकदमे भी दर्ज हुए। वर्ष 2024 में उसके खिलाफ बीएनएस की धाराओं में दो और मुकदमे दर्ज हुए। इसी दौरान महाराष्ट्र के अमरावती ग्रामीण क्षेत्र में वह पुलिस हिरासत से भी फरार हो गया था। वर्ष 2026 में हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र में भी उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज है।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts