भारत : उत्तराखण्ड SVT
9 जुलाई 2026 : उत्तराखंड सरकार राज्य के पर्वतीय और पर्यटन क्षेत्रों में हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में लैंसडौन, रामनगर और नैनीताल में हेलीकॉप्टर सेवाओं के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वहीं अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और श्रीनगर में नए हेलीपोर्ट स्थापित करने की योजना पर भी काम आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और यूकाडा (UCADA) के अधिकारियों ने राज्य में Aviation Infrastructure को सुदृढ़ करने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक के दौरान केंद्र सरकार की UDAN योजना के तहत देशभर में 100 नए Airport और 200 Heliport विकसित करने के लक्ष्य के अनुरूप उत्तराखंड में भी परियोजनाओं को गति देने पर सहमति बनी। बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर सिन्हा और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष विपिन कुमार ने राज्य के लिए तैयार Aviation Development Roadmap प्रस्तुत किया। इसमें दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों तक हवाई सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से नए हेलीपोर्ट विकसित करने और मौजूदा हेलीकॉप्टर नेटवर्क को मजबूत करने की योजना शामिल है। समीक्षा के दौरान वर्ष 2026 की Char Dham Heli Services के पहले चरण का भी आकलन किया गया। इस बीच के समय का उपयोग सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने तथा आवश्यक Aviation Infrastructure तैयार करने में किया जाएगा। पर्वतीय इलाकों में हेलीकॉप्टर संचालन को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए अतिरिक्त Weather Monitoring Systems स्थापित करने की भी योजना है। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि दूसरे चरण के शुरू होने से पहले सभी सुरक्षा और अवसंरचना संबंधी कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरे कर लिए जाएं।

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



