पीपीगंज में बवाल- नगर पंचायत अध्यक्ष और लकड़ी व्यापारी आमने-सामने, मारपीट, जातिसूचक गालियों व चोरी के आरोप से मचा हड़कंप !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

5 जुलाई 2026 : पीपीगंज नगर पंचायत में उस समय सनसनी फैल गई जब नगर पंचायत अध्यक्ष और एक लकड़ी व्यापारी के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, जातिसूचक गालियां और लकड़ी चोरी जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है। लकड़ी व्यापारी धीरु सिंह का आरोप है कि 3 जून की शाम करीब 6 बजे उनके कर्मचारी नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा के विद्यालय में लकड़ी उतारने गए थे। लकड़ी उतारकर वापस लौटते समय अध्यक्ष के दो लोगों ने उन्हें रोक लिया, मारपीट की और जातिसूचक गालियां देते हुए अध्यक्ष के पास ले गए, जहां उनके साथ फिर मारपीट की गई। वहीं दूसरी ओर, नगर पंचायत अध्यक्ष के करीबी रिऋ कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ लोग विद्यालय परिसर से लकड़ी चोरी कर गाड़ी में लादकर ले जा रहे थे। रोकने पर उन लोगों ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं। नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने भी दावा किया कि विद्यालय की लकड़ी चोरी की जा रही थी। उनके अनुसार, रोकने पर उनके सहयोगी के साथ मारपीट की गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े हुए हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

 

Similar Posts