उत्तर प्रदेश : लखनऊ
4 जुलाई 2026 : उत्तर प्रदेश सरकार 6 जुलाई से 20 जुलाई तक प्रदेशभर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत मुफ्त राशन का वितरण करेगी। इस दौरान सभी सरकारी उचित दर (कोटा) की दुकानों पर पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। खाद्य विभाग के अनुसार, अंत्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम मुफ्त राशन (21 किलो चावल व 14 किलो गेहूं) दिया जाएगा। साथ ही तीन माह की चीनी भी 18 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर से उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम मुफ्त राशन (3 किलो चावल और 2 किलो गेहूं) मिलेगा। राशन प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को e-PoS मशीन पर बायोमेट्रिक सत्यापन (अंगूठा/उंगली का निशान) कराना अनिवार्य होगा। वहीं ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसी भी सरकारी राशन की दुकान से अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे। खाद्य विभाग ने सभी कोटेदारों को निर्धारित तिथियों में पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। लाभार्थियों से अपील की गई है कि राशन लेते समय अपनी पात्रता के अनुसार पूरा वजन अवश्य जांच लें। यदि कोई कोटेदार कम राशन देता है या वितरण में आनाकानी करता है, तो इसकी शिकायत सरकार के टोल-फ्री नंबर 1800-180-0150 पर दर्ज कराई जा सकती है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



