उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
26 जून 2026 : गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल कौड़ियां में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है| प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर चौराहा स्थित भगवानपुर गांव निवासी जितेंद्र अपनी पत्नी गुंजा देवी और 6 वर्षीय पुत्र शिवा के साथ किसी आवश्यक कार्य से गोरखपुर जा रहे थे। परिवार बाइक से यात्रा कर रहा था। बताया जा रहा है कि जंगल कौड़ियां ब्लॉक मुख्यालय और जीरो प्वाइंट के बीच सड़क किनारे एक ऑटो खड़ी थी। इसी दौरान उनकी बाइक खड़ी ऑटो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर बैठा मासूम शिवा उछलकर काफी दूर जा गिरा। हादसे में उसके माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जंगल कौड़ियां पहुंचाया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद 6 वर्षीय शिवा को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके पिता जितेंद्र और माता गुंजा देवी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि दोपहर के समय सड़क किनारे खड़ी एक ऑटो में बाइक की टक्कर हो गई थी। दुर्घटना में एक 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई है, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे वाहनों के अनियंत्रित तरीके से खड़े होने के कारण अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर कदम उठाने तथा मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग की है। इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मासूम शिवा की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



