चौमुखा में धान की रोपाई करने गया युवक रहस्यमय ढंग से लापता, गुमशुदगी दर्ज !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

26 जून 2026 : घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव का एक 23 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक के अचानक गायब होने से परिजनों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चौमुखा गांव निवासी राजन यादव (23) पुत्र स्वर्गीय हरिनंदन यादव बुधवार सुबह करीब 10 बजे गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में धान की रोपाई करने गया था। परिजनों का कहना है कि खेत में काम करने के दौरान राजन ने घर जाकर भोजन करने की बात कही और वहां से निकल गया, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।

काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, परिचितों तथा आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पूरी रात तलाश के बाद भी युवक का पता न चलने पर गुरुवार को परिजन घुघली थाने पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।

थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है तथा उसके संबंध में सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों के बीच युवक के अचानक लापता होने की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। परिजन राजन की सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *