उत्तर प्रदेश : लखनऊ
23 जून 2026 : राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया चौराहे के पास स्थित एक लाइब्रेरी, गेमिंग जोन और अन्य प्रतिष्ठानों वाले परिसर में लगी भीषण आग ने पूरे शहर को दहला दिया। हादसे में कई छात्रों की मौत की सूचना है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद लोगों को संभलने और बाहर निकलने का पर्याप्त मौका नहीं मिल सका। धुएं और लपटों से पूरा परिसर घिर गया। स्थानीय लोगों ने बचाव की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता के चलते हालात काबू से बाहर हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। हादसे में अधिकांश मृतक छात्र बताए जा रहे हैं, जो पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाइब्रेरी में मौजूद थे। घटना के बाद भवन की सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन मानकों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जांच का मुख्य बिंदु यह होगा कि परिसर में फायर सेफ्टी उपकरण, आपातकालीन निकास और अन्य सुरक्षा इंतजाम मौजूद थे या नहीं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई व्यावसायिक और शैक्षणिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाता है। नागरिकों ने मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अनुमति, एनओसी और निरीक्षण प्रक्रिया में लापरवाही की भी जांच की जाए। घटना के बाद राजधानी में कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी, गेमिंग जोन और अन्य व्यावसायिक भवनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि संकरे रास्तों, सीमित निकास और सुरक्षा मानकों की अनदेखी बड़े हादसों को जन्म दे सकती है। मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी राजीव कृष्ण पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपना अलीगढ़ दौरा रद्द कर घटना स्थल पहुंचकर हालात की जानकारी ली। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। राहत और बचाव कार्य के साथ मृतकों की पहचान तथा पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। यह हादसा राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर गया है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और दोषियों पर होने वाली कार्रवाई पर है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



