
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
19 जून 2026 : दिनांक 18 जून बहुजन समाज पार्टी की आवश्यक बैठक सम्पन्न, गोरखपुर जनपद की एक आवश्यक बैठक पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप निषाद, जिला संयोजक गोरखपुर ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरि प्रकाश निषाद, मंडल संयोजक तथा विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र भारती उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरि प्रकाश निषाद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का गठन वर्ष 1984 में मान्यवर कांशीराम साहब द्वारा सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति के मिशन को लेकर किया गया था। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के गठन से पहले पिछड़े वर्ग की राजनीतिक भागीदारी और हिस्सेदारी लगभग नगण्य थी। बहुजन समाज पार्टी ने पिछड़े,दलित,आदिवासी एवं अन्य वंचित वर्गों को राजनीतिक चेतना प्रदान करने का कार्य किया तथा उन्हें सत्ता और शासन में सम्मानजनक भागीदारी दिलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही वह पार्टी है जिसने सर्वसमाज के गरीब,शोषित और उपेक्षित वर्गों को राजनीतिक रूप से जागरूक कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाया। आज देश और प्रदेश की वर्तमान सरकारें पिछड़ा वर्ग,दलित एवं वंचित समाज की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और रोजगार के अवसरों में कमी से पिछड़ा वर्ग स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पिछड़ा वर्ग एकजुट होकर बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करेगा और बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में मतदान कर जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक जवाब देगा। विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र भारती ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर, छत्रपति शाहूजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फूले एवं मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की विचारधारा पर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा बहुजन समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। अध्यक्षीय बयान में प्रदीप निषाद ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ-स्तर तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरेश चंद्र भारती, प्रेम सागर निषाद, राजेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्रनाथ गॉड, देवकी नंदन, महेंद्र विश्वकर्मा, सुशील भारती, अरविंद सिंह सहतवार, रवि प्रकाश गौतम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



