माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर अवैध हथियारों के फर्जी लाइसेंस धारकों पर कार्यवाही हुई तेज !

एसटीएफ.की फर्जी लाईसेंसधारकों के विरुध कार्यवाही करते हुए कल देर रात्रि रुद्रपुर क्षेत्र से 02 व्यक्तियों को भारी मात्रा में अवैध शस्त्रो व कारतूस सहित किया गिरफ्तार !

उत्तराखण्ड : ऊधम सिंह नगर (काशीपुर) SVT

13 जून 2026 : एसटीएफ द्वारा काशीपुर कोतवाली में दर्ज कराये गये मुकदमें में एक ओर बड़ी कार्यवाही करते हुए रुद्रपुर क्षेत्र से 01 पम्प एक्शन बन्दूक 12 बोर, 01 पिस्टल सेमी ऑटोमैटिक 30 बोर, 01 पिस्टल 32 बोर, साथ 08 कारतूस (विभिन्न बोर) व दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार| दिनांकः 10-06-26 की रात्रि को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने कार्यवाही करते हुए काशीपुर क्षेत्र से 04 अवैध हथियार व 237 कारतूस एक स्विफ्ट कार से किये गये थे बरामद, जिसमें नामजद फरार अभियुक्त सौरभ अग्रवाल आया एसटीएफ की गिरफ्त में| एसएसपी एसटीएफ की मॉनिटरिंग में एसटीएफ की कई टीमें कार्यवाही को अंजाम दे रही हैं और अब एसटीएफ. द्वारा 03 अभियोग पंजीकृत कराकर संलिप्त 07 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र व फर्जी कूटरचित लाइसेंस के साथ जेल भेजा जा चुका है। गिरफतार अभियुक्त ने पूछताछ में किए सनसनीखेज खुलासे जल्दी ही साक्ष्य के आधार पर अन्य अवैध शस्त्र धारकों पर होगी कार्यवाही: SSP STF. मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के विजन तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की जांच के उपरान्त दिनांक 04-06-2026 जनपद ऊधमसिंह नगर की काशीपुर कोतवाली में FIR No 213/2026 u/s 318(4), 338,336(3),340,61(2), 3(5),111 BNS 2023 पंजीकृत कराया गया था उसी मुकदमें की विवेचना के क्रम में *दिनांकः 10-06-26 की रात्रि को उत्तराखण्ड एसटीएफ व जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस ने ज्वाइंट ऑप्रेशन में कार्यवाही करते हुए काशीपुर क्षेत्र से 04 अवैध हथियार व 237 कारतूस एक स्विफ्ट कार से बरामद किये गये थे, जिन्हें एसटीएफ द्वारा काशीपुर कोतवाली में ले जाकर दाखिल कराया गया था। बरामद अवैध शस्त्र, कारतूस, कूटरचित लाइसेंस एवं वाहन मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल पुत्रगण राकेश अग्रवाल निवासीगण रामनगर रोड चामुण्डा विहार काशीपुर व दीप्ति अग्रवाल पत्नी सौरभ अग्रवाल निवासी काशीपुर होने पाये गये| जिस सम्बन्ध में फरार अभियुक्त सौरभ अग्रवाल व अन्य की सुरागरसी-पतारसी कर तलाश हेतु एसटीएफ. की विभिन्न टीमे दबिश दे रही थी, इसी क्रम मे दिनांक 11-06-26 की देर रात्रि को एस0टी0एफ0 द्वारा रुद्र्पुर रोडवेज के पास से काशीपुर में पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित अभियुक्त सौरभ अग्रवाल पुत्र राकेश कुमार अग्रवाल निवासी काशीपुर जनपद उधसिंहनगर एवं उसके ड्राईवर अमित पाल पुत्र प्रमोद पाल निवासी कटोराताल थाना काशीपुर जनपद उधसिंहनगर को हिरासत मे लिया गया तथा इनके कब्जे से 01 पम्प एक्शन बन्दूक आँटोमैटिक 12बोर, 01 पिस्टल ऑटोमैटिक 30 बोर, 01 पिस्टल आँटोमैटिक 32 बोर, साथ 08 कारतूस (विभिन्न बोर) व दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किये गये| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ. द्वारा राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले की जांच की जा रही है और एसटीएफ द्वारा राज्य में इस सम्बन्ध में विभिन्न जनपदो में 03 अभियोग दर्ज कर संलिप्त 07 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है तथा अब तक 12 अवैध शस्त्र, 315 कारतूस व फर्जी लाइसेंस बरामद किये जा चुके हैं| एसएसपी एसटीएफ द्वारा बताया गया की कल रात्रि एसटीएफ को रुद्रपुर क्षेत्र से दो व्यक्तियों के पास भारी मात्रा में अवैध हथियार होने का गोपनीय इनपुट प्राप्त हुआ था जिस पर मेरे द्वारा टीम को निर्देशित किया गया था टीम द्वारा दिनांक 11-06-26 की रात्रि में कार्यवाही करते हुए इनके कब्जे से कब्जे से 01 पम्प एक्शन आँटोमैटिक बन्दूक 12बोर, 01 पिस्टल ऑटोमैटिक 30 बोर, 01 पिस्ट आँटोमैटिक 32 बोर, साथ 08 कारतूस (विभिन्न बोर) व दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किये गये| एसएसपी एसटीएफ द्वारा यह भी बताया गयी की दिनांक 10-06-26 को काशीपुर क्षेत्र से जो स्विफ्ट कार जिसमे भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद हुए थे वह कार गिरफ्तार किये गये अभियुक्त अमित पाल द्वारा सबूतों को मिटाने व साक्ष्य को छुपाने की नियत से काशीपुर में पार्किग मे छुपाकर खडी की गयी थी । एसटीएफ द्वारा अभियुक्त के कब्जे से पूर्व में बरामदा कार की चाबी भी बरामद हुई । पूछताछ में अन्य लोगो के नाम प्रकाश में आये है, जिस पर सूचना विकसित कर कार्यवाही की जा रही है। उक्त के अतिरिक्त राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों एवं उनके धारकों का सत्यापन जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं तथा ऐसे मामलों में उत्तराखण्ड पुलिस “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। एसटीएफ द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

गिरफ्तारी-

1. सौरभ अग्रवाल पुत्र राकेश कुमार अग्रवाल निवासी काशीपुर जनपद ऊधम सिंह नगर|
2. अमित पाल पुत्र प्रमोद पाल निवासी कटोराताल थाना काशीपुर जनपद ऊधम सिंह नगर|

बरामदगीः-

1. एक पम्प एक्शन बन्दूक 12 बोर
2. एक ऑटोमैटिक पिस्टल .32 बोर मय 01 मैंगजीन
3.एक आटोमैटिक पिस्टल .30 बोर मय 01 मैगजीन
4. 08 जिन्दा कारतूस
5.दो फर्जी लाईसेंस
6. एक चाबी कार की

एसटीएफ उत्तराखण्ड टीमः-

1. निरीक्षक विकास चौधरी|
2. निरीक्षक अरुण कुमार|
3. निरीक्षक एम0पी0सिंह|
4. उ0नि0 विपिन चन्द्र जोशी|
5. उ0नि0 कृष्ण गोपाल मठपाल|
6. हे0 का0 रविन्द्र सिह बिष्ट|
7. हे0 का0 महेन्द्र गिरी|
8. हे0का0 सुरेन्द्र सावंत|
9. हे0का0 संजय कुमार|
10. का0 सोनु पांण्डे|
11.किशन चन्द्र शर्मा (सर्विलांस)|

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *