वीडियो जारी कर माता पिता ने पुत्र से संबंध समाप्त करने की कही बात, चल-अचल संपत्ति से बेदखल करने का ऐलान !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

12 जून 2026 : जनपद के थाना पुरंदरपुर क्षेत्र अंतर्गत सिसवनिया खुर्द, पोस्ट सेमरा महराज गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में राजमन नामक व्यक्ति अपने पुत्र दुर्गेश से संबंध समाप्त करने और उसे चल-अचल संपत्ति से बेदखल करने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में राजमन ने कहा कि अब उनका अपने पुत्र दुर्गेश से कोई संबंध नहीं है और भविष्य में उसके किसी भी कार्य या गतिविधि के लिए वह जिम्मेदार नहीं होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि दुर्गेश द्वारा कोई घटना या गलत कदम उठाया जाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं दुर्गेश की होगी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते दुर्गेश के माता-पिता ने यह वीडियो बयान जारी किया है। वीडियो के माध्यम से उन्होंने अपनी बात रखते हुए महराजगंज जिला प्रशासन को भी अवगत कराया है कि भविष्य में दुर्गेश द्वारा किए गए किसी भी कार्य से उनका और उनके परिवार का कोई लेना-देना नहीं होगा। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि मामले की वास्तविक स्थिति और विवाद के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *