उत्तराखण्ड : ऊधम सिंह नगर (काशीपुर) SVT
9 जून 2026 : दिनांक11-5-2026 को वादी मुकदमा पीयूष चौहान पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मेहरोत्रा हॉस्पिटल के पीछे साकेत नगर काशीपुर मैं कोतवाली काशीपुर में लिखित सूचना जी की दिनांक 08 05-2026 को जब वे घर में ताला लगाकर परिवार सहित कहीं बाहर गये हुये थे अज्ञात चोर द्वारा उसके घर का ताला तोड़कर घर से सोने व चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ही है जिस संबंध में कोतवाली काशीपुर द्वारा मुकदमा एफआईआर नं0 173/ 2026 धारा 331 (2)/305(a) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया। घर में हुई चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय द्वारा टीम का गठन कर अनावरण निर्देश दिया गया था। जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। अनावरण हेतु गठित टीम द्वारा लगभग 150 से ज्यादा CCTV कैमरों को खंगालने के अतिरिक्त सर्विलांस/मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर दिनांक 7/6/2026 को दौराने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के मुखबिर खास की सूचना पर ढैला पुल के पास से शातिर चोर सोनू शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी ग्राम मूसेपुर पाडली थाना नहटौर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष को चोरी किए गए माल व नकदी सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सोनू शर्मा एक शातिर चोर है जो अक्सर बंद घरों की रैकी करने के बाद रात में मौका देखकर ताला तोड़कर घर में घुस जाता है और चोरी की घटना को अंजाम दे देता है। अभियुक्त सोनू इससे पूर्व बिजनौर, नजीमाबाद, ऋषिकेश से जेल जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है|
बरामदा माल:-
1. 02 अदद पीली धातु की नग लगी हुई अंगुठियां|
2. 02 जोड़े सफेद धातु के बिछुए|
3. 01अदद कैसियो कंपनी की घड़ी|
4. नगदी 34600/-
नाम पता अभियुक्त:-
1. सोनू शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी ग्राम मूसेपुर पाडली थाना नहटौर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष|
आपराधिक इतिहास:-
1. एफआईआर संख्या 1211/15 धारा 224/225 आईपीसी कोतवाली बिजनौर उत्तर प्रदेश|
2. एफआईआर संख्या 02/2026 धारा 305(a)/317(2)/331(4)/61(2)भारतीय न्याय संहिता कोतवाली बिजनौर उत्तर प्रदेश|
3. एफआईआर संख्या 007/2026 धारा 303(2)/317(2)भारतीय न्याय संहिता थाना नजीमाबाद उत्तर प्रदेश|
4. एफआईआर संख्या 008/2026 धारा 303(2)/317(2)भारतीय न्याय संहिता थाना नजीमाबाद उत्तर प्रदेश|
5. एफआईआर संख्या 449/2025 धारा 303(2)/317(2)भारतीय न्याय संहिता थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून|
6. एफआईआर संख्या 454/2025 धारा 305(a)/331(4)/317(2)भारतीय न्याय संहिता थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून|
पुलिस टीम:-
1. SI दिनेश चंद्र सिंह|
2. SI देवेंद्र सिंह सामंत |
3. Add SI अजीत सिंह|
4. का0 ज्ञानेद्र कुमार|
5. का0 सचिन कुमार|
6. का0 मनोज जोशी|
काशीपुर पुलिस का संदेश रात्रि के समय घरों में होने वाली चोरी की घटनाओं से बचाव हेतु सभी नागरिक सतर्क रहें। घर के मुख्य द्वार, खिड़कियां एवं अन्य प्रवेश द्वार अच्छी तरह बंद रखें। बाहर जाते समय घर को सूना न छोड़ें तथा पड़ोसियों तथा पुलिस को इसकी जानकारी दें। घर के बाहर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखें एवं सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगायें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को 112 नंबर के माध्यम से दें। आपकी सतर्कता ही अपराध की रोकथाम में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/




