वाराणसी के होटलों पर अग्निशमन विभाग का बड़ा एक्शन, होटल क्लार्क समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच, नोटिस जारी करने के निर्देश !

उत्तर प्रदेश : वाराणसी SVT

8 जून 2026 : जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अग्निशमन विभाग ने गुरुवार को सख्त रुख अपनाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) वाराणसी ने शहर के प्रतिष्ठित होटल क्लार्क सहित अन्य होटलों का औचक निरीक्षण कर अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अग्नि सुरक्षा मानकों में कमियां पाई गईं। फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता, उनके संचालन की स्थिति, आपातकालीन निकास मार्गों तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन की गहन जांच की गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने जिन होटलों में सुरक्षा व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गईं, उनके प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अग्निशमन अधिकारियों को ऐसे होटल प्रबंधकों को नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया गया। अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग द्वारा आगे भी निरीक्षण अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रतिष्ठानों को फायर सेफ्टी मानकों का पूर्ण पालन करना अनिवार्य है।

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *