विश्व पर्यावरण दिवस पर अनपरा तापीय परियोजना में वृहद पौधरोपण !

अनपरा तापीय परियोजना में गूंजा नारा पर्यावरण की रक्षा, हम सभी का नैतिक कर्तव्य !

औद्योगिक विकास के साथ प्रकृति का संतुलन जरूरी -मुख्य महाप्रबंधक !

अधिकारियों और कर्मचारी संघों ने ली पर्यावरण सुरक्षा की शपथ !

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र

6 जून 2026 : अनपरा विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर अनपरा तापीय परियोजना के बताप विद्युत गृह (BTPS) के कंप्रेशर साईट के परिसर में प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सराहनीय अभियान की कमान मुख्य अतिथि और परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) इंजीनियर अजय कुमार ने संभाली, जबकि पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य अभियंता इंजीनियर चंद्र प्रकाश के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अभियान के तहत विद्युत गृह परिसर, प्रशासनिक भवनों के आस-पास और आवासीय कॉलोनियों में आम, बेल, जामुन और गुलमोहर जैसी विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार और औषधीय पौधे रोपे गए। पौधरोपण के उपरांत पौधेरोपण स्थल में उपस्थित अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर अजय कुमार ने पर्यावरण संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा पर्यावरण की रक्षा करना किसी एक व्यक्ति, विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी का परम नैतिक कर्तव्य है। आज औद्योगिक विकास जितनी तेजी से हो रहा है, उतनी ही तेजी से हमें प्रकृति का संतुलन बनाए रखने का प्रयास करना होगा। यह समय की सबसे बड़ी मांग है। यदि हम आज सजग नहीं हुए, तो हमारी आने वाली पीढ़ियों को इसके बेहद गंभीर और भयानक परिणाम भुगतने होंगे।कार्यक्रम के मार्गदर्शक और मुख्य अभियंता महाप्रबंधक इंजीनियर चंद्र प्रकाश ने अपने संबोधन में व्यावहारिक पहलुओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनपरा तापीय परियोजना राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बिजली उत्पादन कर रिकॉर्ड तो बना ही रही है, लेकिन हमारा लक्ष्य पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखना भी है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा, सिर्फ पौधा लगा देना ही काफी नहीं है। असली चुनौती उन्हें जीवित रखने और उनकी उचित देखरेख करने की है। हमें हर पौधे को एक अभिभावक की तरह पालना होगा। इस वृहद अभियान में परियोजना के पूर्व महाप्रबंधक इं आर सी श्रीवास्तव, इं एस एन मिश्रा (महाप्रबंधक प्रशासन ), इं डी के सिंह महाप्रबंधक अताप, इं निशीथ शर्मा महाप्रबंधक जानपद, इं विजय कुमार दिनकर अधीक्षण अभियंता, इं कुमार गौरव (SE सिविल ), इं उमेश कुमार पाण्डेय, इं विजय प्रताप यादव, इं बलराम गौड़, इं अभिषेक कुमार सिंह, इं असुरजीत शर्मा, इं प्रवीण कश्यप, इं विष्णु देव झा, सुजीत सोनी, प्रशांत उपाध्याय, राजाराम समेत काफ़ी लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने और सिंगल-यूज प्लास्टिक का त्याग करने की शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने घरों और कार्यस्थलों के आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे। परियोजना प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान सिर्फ आज तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले आगामी मानसून सत्र में पूरी परियोजना और इसकी आवासीय कॉलोनियों में सघन पौधरोपण कर ग्रीन बेल्ट (हरित पट्टी) को और अधिक मजबूत और सघन बनाया जाएगा।

स्टेट न्यूज़ को – ऑर्डिनेटर उo प्रo अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *