
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
5 जून 2026 : विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर हरित वातावरण निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस मौके पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराया। वृक्षारोपण के माध्यम से स्वच्छ, हरित एवं संतुलित पर्यावरण के निर्माण का संदेश दिया गया।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


