फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने कराई मुनादी, धारा 84 बीएनएसएस की नोटिस चस्पा !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

5 जून 2026 : जनपद में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में फरार चल रहे एक अभियुक्त के विरुद्ध उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार ग्राम घोडहवा निवासी विजयलाल यादव पुत्र स्वर्गीय रामवेलाश यादव, मुकदमा अपराध संख्या 08/2026 धारा 137(2), 87 एवं 61(2) बीएनएस के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पूर्व में माननीय न्यायालय द्वारा 23 फरवरी 2026 को गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था, लेकिन वह लगातार फरार रहा और न्यायालय में भी उपस्थित नहीं हुआ। अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय सिविल जज प्रवर खंड/एफटीसी एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज द्वारा 1 जून 2026 को धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा आदेश जारी किया गया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गुरुवार को थाना परसामलिक पुलिस टीम ने ग्राम घोडहवा पहुंचकर अभियुक्त के घर के मुख्य एवं दृश्य भाग पर विधिक नोटिस चस्पा किया। साथ ही गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराकर ग्रामीणों को उद्घोषणा की जानकारी दी गई। कार्रवाई के दौरान गवाह भी मौजूद रहे। पुलिस ने मुनादी के माध्यम से अभियुक्त तथा उसके परिजनों को चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि के भीतर यदि वह न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *