फरेन्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 लीटर कच्ची शराब बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

3 जून 2026 : अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम भारी वैसी में छापेमारी कर 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की तथा शराब बनाने के लिए तैयार लगभग 10 कुंतल लहन नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम भारी वैसी में दबिश दी, जहां कुछ लोग अवैध रूप से कच्ची शराब का निर्माण और निष्कर्षण करते पाए गए। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान 25 लीटर कच्ची शराब, शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण एवं सामग्री बरामद की गई। साथ ही करीब 10 कुंतल लहन को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश यादव निवासी सरपतहा पक्का कुआं, थाना कैम्पियरगंज, पुष्पा निवासी मोतीगंज तथा निशा निवासी कटहिया, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर शामिल हैं। तीनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *