माननीय मंत्री जी के द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी गई शुभकामनाएं !

माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्मान समारोह कार्यक्रम का जनपद में सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया !

विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम: माननीय राज्य मंत्री !

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि यह निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच का परिणाम: जिलाधिकारी !

उत्तर प्रदेश : कानपुर (देहात)

2 जून 2026 : माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित माध्यमिक शिक्षा विभाग के केंद्र एवं राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का जनपद कानपुर देहात में सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम में माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार, भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्रीमती रेणुका सचान अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल व संबंधित अधिकारीगण, प्रधानाचार्य, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में जनपद स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को चेक (₹21000) एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी गई। हाई स्कूल में छवि, देवांश दुबे, शालिनी राजपूत, आदित्य सिंह, आर्या कुशवाहा, राज श्रीवास्तव, शालू राजपूत, रोशनी व अक्षरा पाठक, वही इंटरमीडिएट में यसी, अर्जुन सिंह, प्रिया तिवारी, अमित, अमन कुमार, सिफा, योगेंद्र कुमार, प्रशांत, कोमल व प्राची विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार एवं विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार व भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेधावी छात्र-छात्राएं समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया तथा कहा कि उनकी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि यह निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए सतत प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी तथा अभिभावकों एवं शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी सहित छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक, शिक्षक आदि उपस्थित रहे|

मण्डल ब्यूरो चीफ कानपुर श्याम किशोर पाण्डेय की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *