उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
30 मई 2026 : नौतनवा क्षेत्र में अवैध रूप से डीजल-पेट्रोल की बिक्री करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसडीएम नवीन प्रसाद और सीओ बसंत सिंह के नेतृत्व में बुधवार शाम चलाए गए विशेष अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में ईंधन बरामद किया गया। प्रशासनिक टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के कई स्थानों पर बोतलों में डीजल और पेट्रोल भरकर अवैध रूप से बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पेड़ारी चौराहा स्थित निपनिया निवासी इन्द्रकमल के पास से 481 लीटर डीजल और 91 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया। इसके अलावा परसामलिक निवासी हरीलाल के कब्जे से 20 लीटर डीजल और 14 लीटर पेट्रोल तथा जगरनाथपुर निवासी संतोष जायसवाल के पास से पांच लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। प्रशासन ने मौके से कुल लगभग 500 लीटर डीजल और 110 लीटर पेट्रोल जब्त कर लिया। कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बरामद ईंधन को भी प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। छापेमारी अभियान में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक हर्षवर्धन श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि अवैध ईंधन कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध ईंधन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



