मां की इच्छा सर्वोपरि, उसी के अनुसार होगी अनुकंपा नियुक्ति : डीएम गौरव सिंह सोगरवाल !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

27 मई 2026 : तहसील निचलौल के नजारत अनुभाग में कार्यरत नियमित चपरासी स्वर्गीय नन्दलाल के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संवेदनशीलता और सख्ती का परिचय देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि मृतक कर्मचारी की पत्नी की इच्छा एवं सहमति के अनुसार ही नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाए। ग्राम पनेवा पनेई निवासी प्रार्थिनी सोना देवी पत्नी स्वर्गीय नन्दलाल ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति का निधन 2 जनवरी 2026 को हो गया था। परिवार में पांच पुत्र हैं, जिनमें दो पुत्रों का विवाह हो चुका है। प्रार्थिनी ने आरोप लगाया कि बड़ा पुत्र एवं उसकी पत्नी उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज तथा मारपीट करते हैं और अलग निवास करते हैं। सोना देवी ने अपने तीसरे पुत्र अभिषेक कुमार गौतम को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दिए जाने हेतु अपनी पूर्ण सहमति जताई। वहीं अन्य पुत्र अविनाश कुमार, अमिताभ कुमार एवं आदित्य कुमार ने भी इस पर सहमति प्रदान की। प्रार्थिनी ने बताया कि उनके भरण-पोषण और देखभाल की जिम्मेदारी अभिषेक कुमार गौतम द्वारा निभाई जा रही है। प्रकरण की सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने आरोपित पुत्र को कड़ी चेतावनी देते हुए परिवार के प्रति जिम्मेदार एवं मर्यादित व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा करना सभी संतानों का नैतिक कर्तव्य है और इसके बदले किसी प्रकार की अपेक्षा करना अमानवीय एवं निंदनीय है। डीएम ने कहा कि माता-पिता तमाम कठिनाइयों का सामना कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं, ऐसे में बड़े होने पर औलादों द्वारा अपमानजनक व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुकंपा नियुक्ति की कार्यवाही मृतक की पत्नी की इच्छा के अनुरूप ही की जाएगी। जिलाधिकारी ने अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रेम प्रकाश पाण्डेय को निर्देशित किया कि नियुक्ति संबंधी समस्त आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराई जाए तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी सुनिश्चित की जाए।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *