महाराजगंज में सरकारी धन गबन का आरोप, गृहिणी को कर्मचारी दिखाकर 50 हजार रुपये भुगतान का मामला गरमाया !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

29 अप्रैल 2026 : जिले के लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बैजनाथपुर उर्फ चरका में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता यूनुस खान ने आरोप लगाया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5th State Finance Commission (5THSFC) मद से 50,000 रुपये की धनराशि एक ऐसी महिला के खाते में ट्रांसफर की गई, जो किसी भी सरकारी पद या कार्य से जुड़ी नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, हुमैरा खातून नामक महिला को दस्तावेजों में कथित रूप से फर्जी कर्मचारी दर्शाकर तीन अलग-अलग किस्तों में भुगतान किया गया। यह भुगतान वाउचर संख्या 5THSFC/2024-25/P/1, P/7 एवं P/13 के माध्यम से 17 अप्रैल 2024 से 20 जनवरी 2025 के बीच किया गया।शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिना किसी नियुक्ति, कार्य आदेश या आधिकारिक जिम्मेदारी के सरकारी धन का भुगतान किया जाना गंभीर वित्तीय अनियमितता और दस्तावेजी हेराफेरी की ओर संकेत करता है। मामले में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि मामला अब मुख्यमंत्री सचिवालय, लखनऊ तक पहुंच चुका है। शिकायत संख्या GOVUP/E/2026/0054133 दर्ज होने के बाद स्थानीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है।
अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला पंचायत स्तर पर सरकारी धन के दुरुपयोग का बड़ा उदाहरण साबित हो सकता है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *