ऑपरेशन दहन के तहत नशे के विरुद्ध महराजगंज पुलिस ने जनपद के तीन थानों के 157 किलो(अनुमानित मूल्य 5801200 ₹) से अधिक मादक पदार्थों को विनिष्टीकरण/निस्तारण किया गया !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

18 अप्रैल 2026 : उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में, नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने हेतु जनपद महराजगंज में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के अंतर्गत आज एक महत्वपूर्ण कार्यवाही संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों को आज विधिवत विनिष्टीकरण/निस्तारण किया गया। जनपद के थाना सोनौली, बरगदवा एवं श्यामदेउरवा से संबंधित कुल 21 अभियोगों में न्यायालय के आदेशानुसार निस्तारित किए गए 157.648 किलोग्राम(अनुमानित मूल्य 5801200 ₹) अवैध मादक पदार्थों (चरस, गांजा हेरोईन) का विनिष्टीकरण/निस्तारण किया गया। विषाक्त पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण हेतु निर्धारित मानकों का पालन करते हुए यह कार्यवाही नौतनवा स्थित मैसर्स ए.पी. बायोमेडिकल वेस्ट सर्विसेज में संपन्न हुई। पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए उच्च क्षमता वाले ‘इंसीनरेटर’ के माध्यम से इन मादक पदार्थों को भस्मीभूत किया गया। संपूर्ण विनिष्टीकरण प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी निचलौल की गरिमामयी उपस्थिति एवं गठित कमेटी की निगरानी में पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराई गई। इस ‘ऑपरेशन दहन’ के माध्यम से महराजगंज पुलिस यह स्पष्ट संदेश दे रही है कि जनपद में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार को किसी भी कीमत पर फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत भविष्य में भी इस प्रकार की निस्तारण कार्यवाहियां जारी रहेंगी।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *