उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
16 अप्रैल 2026 : जनपद से एक गंभीर मामला सामने आ रहा है, जिसकी चर्चा पिछले कई दिनों से लगातार हो रही है। आरोप है कि एंबुलेंस संचालन और देखरेख में तैनात अधिकारियों की मिलीभगत से बड़े स्तर पर अनियमितताएं की जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, RM दिग्विजय मौर्य के निर्देश पर EME सोनू शर्मा और EME शैलेश त्रिपाठी की कथित षड्यंत्रकारी मिलीभगत से एंबुलेंस कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि इनके इशारे पर पीसीआर रजिस्टर में फर्जी आधार कार्ड और फर्जी विवरण दर्ज कर “मुर्दों को जिंदा” दिखाकर फर्जी केस तैयार किए जा रहे हैं| बताया जा रहा है कि यह फर्जीवाड़ा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों—जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक—फैला हुआ है। आरोप के मुताबिक, एंबुलेंस कर्मचारियों (EMT और पायलट) पर दबाव बनाकर 108 एंबुलेंस पर प्रतिदिन 8 से 10 केस और 102 एंबुलेंस पर 20 से 25 केस दर्ज कराए जा रहे हैं, जिनमें कई मामलों में नाम, पता और आधार कार्ड तक फर्जी बताए जा रहे हैं| इस पूरे मामले को लेकर राष्ट्रीय सूचनाधिकार एवं मानवाधिकार पर्यावरण संरक्षण संगठन के पदाधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन का कहना है कि वह पत्राचार के माध्यम से इस पूरे प्रकरण की आधिकारिक शिकायत दर्ज कराकर जांच की मांग करेगा| संगठन के अनुसार, इस संबंध में पहले भी जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है| संगठन ने चेतावनी दी है कि इस फर्जीवाड़े में जो भी कर्मचारी, चाहे वह किसी भी स्तर का हो—नीचे से लेकर ऊपर तक—शामिल पाया जाता है, उसके खिलाफ संबंधित थाना, ब्लॉक और तहसील स्तर पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा| अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद में उठे इस गंभीर मामले पर प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और क्या जांच के बाद सच्चाई सामने आती है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



