महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई !

05 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, कम्बल के बदले मोबाइल के नाम पर देश भर मे फैला साइबर गैंग, बेनकाब !

साइबर अपराध का नया तंत्र, ग्रामीण क्षेत्रो को बनाया निशाना !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

15 अप्रैल 2026 : श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन श्री अशोक मुथा जैन एंव श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज श्री एस. चनप्पा के द्वारा जनपद मे साइबर अपराध के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए दिए गये निर्देश के क्रम मे श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा साइबर अपराध के सम्बन्ध मे दिये गये प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश के तहत आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को एक बड़ी सफलता हासिल की गई।

साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव और थाना श्यामदेउरवां प्रभारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने परतावल नहर पटरी से 05 शातिर साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । बरामद मोबाइलों के IMEI/डेटा का तकनीकी विश्लेषण कराया जा रहा है। गिरोह के अन्य सदस्यों एवं एक अन्य नामजद अभियुक्त की तलाश जारी है। *वित्तीय लेन-देन (Banking/Hawala) की भी जांच की जा रही है। यह एक अंतर्राज्यीय संगठित अपराध (Organized Cyber Crime Network) है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि गिरोह साइबर अपराध को सुगम बनाने हेतु इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करा रहा था।

अपराध का तरीका-

अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि, सरकार द्वारा साइबर अपराधियों द्वारा प्रयुक्त मोबाइल फोनों की IMEI नंबर ब्लॉक किए जाने के कारण वे बार-बार नई मोबाइल खरीद नहीं पा रहे थे। इसलिए उन्होंने एक नया और चालाक तरीका अपनाया। पूरे भारत के गांव-गांव में घूम-घूमकर फेरी लगाकर लोगों को पुराने मोबाइल फोन के बदले कंबल या बर्तन देकर मोबाइल इकट्ठा करते थे।

इन एकत्रित पुराने मोबाइल फोनों को वे कोलकाता ले जाकर एक साथी को बेच देते थे। उस साथी के माध्यम से ये मोबाइल साइबर अपराधियों तक पहुंच जाते थे। साइबर गैंग इन फोनों के मदरबोर्ड में इनबिल्ट IMEI का इस्तेमाल करके साइबर फ्रॉड जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। यह सभी शातिर अपराधी 05.04.2026 से थाना श्यामदेउऱवा क्षेत्रान्तर्गत परतावल मे रह रहे थे । इस प्रकार के अपराध मे अभियुक्त मुन्ना कुमार पहले से ही सक्रिय था ।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण का विवरण–

1. विकेश कुमार पुत्र राजेश्वर साहनी, निवासी लक्ष्मीपुर नया टोला, थाना सुगौली, जिला पूर्वी चम्पारण, बिहार (उम्र करीब 25 वर्ष) शैक्षिक योग्यता– आठवी पास ।

2. रमाकांत साहनी पुत्र डोढा साहनी, निवासी रोशनपुर सपहा, थाना सुगौली, जिला पूर्वी चम्पारण, बिहार (उम्र करीब 40 वर्ष) शैक्षिक योग्यता– आठवी पास ।

3. बृजबिहारी पुत्र तिलक साहनी, निवासी अजगरवा, थाना बंजरिया, जिला मोतिहारी, बिहार (उम्र करीब 37 वर्ष) शैक्षिक योग्यता– आठवी पास ।

4. मुन्ना कुमार पुत्र रामेश्वर साहनी, निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर नया टोला, थाना सुगौली, जिला पूर्वी चम्पारण, बिहार (उम्र करीब 23 वर्ष) शैक्षिक योग्यता– इण्टरमीडिएट ।

5. रामदरश पुत्र किशोर साहनी, निवासी रोशनपुर सपहा, थाना सुगौली, जिला पूर्वी चम्पारण, बिहार (उम्र करीब 35 वर्ष) शैक्षिक योग्यता– आठवी पास ।

ये सभी अभियुक्त बिहार के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं और इस साइबर अपराध गैंग के सक्रिय सदस्य थे। गिरोह के सरगना सहित पांचों को गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तो के पास से बरामद की गयी सामग्री का विवरण –

318 अदद एंड्रॉइड मोबाइल फोन (विभिन्न कंपनियों के कुल कीमत लगभग 80 लाख रूपये) — 05 पारदर्शी प्लास्टिक डिब्बों में, 110 अदद मोबाइल फोन मदरबोर्ड — 05 प्लास्टिक डिब्बों में( अनुमानित कीमत 1 लाख दस हजार रुपये), 05 अदद मोबाइल फोन (जामा तलाशी के दौरान), फर्जी मोबाइल पर्ची/बिल 55 अदद व 5700/- रुपये नकद (05 लिफाफों में सीलबंद) व 05 अदद मोटरसाइकिल।

उक्त उपकरणों का उपयोग साइबर ठगी (OTP फ्रॉड, फिशिंग, फर्जी कॉलिंग) में किया जाना था।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण–

1. निरीक्षक सजनू कुमार यादव ( प्रभारी साइबर थाना)|
2. थानाध्यक्षक अभिषेक सिंह( थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा)|
3. चौकी प्रभारी परतावल उ०नि० अमित कुमार सिंह|
4. उ०नि० अक्षय कुमार सिंह (थाना श्यामदेउरवां)|
5. उ०नि० अमित यादव (साइबर क्राइम थाना)|
6. हेड कांस्टेबल प्रफुल्ल कुमार यादव (साइबर क्राइम थाना)|
7. कांस्टेबल उमेश यादव (साइबर क्राइम थाना)|
8. कांस्टेबल संतोष शर्मा (साइबर क्राइम थाना)|
9. कांस्टेबल प्रमोद यादव (थाना श्यामदेउरवां)|

पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने इस सफलता पर टीम को बधाई देते हुए कहा कि साइबर क्राइम से जुड़े ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी । उन्होंने आम जनता से अपील की कि पुराने मोबाइल फोन बेचते समय सावधानी बरतें और केवल अधिकृत दुकानों या विश्वसनीय व्यक्तियों के माध्यम से ही लेन-देन करें|

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *