उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
31 मार्च 2026 : “कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखना और हर पीड़ित को न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता” आदित्य कुमार पाण्डेय
गोरखपुर/जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 27 सब-इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसी क्रम में गोरखनाथ थाने में तैनात तेजतर्रार सब-इंस्पेक्टर आदित्य कुमार पाण्डेय को कोतवाली क्षेत्र की अहम बक्शीपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।गाजीपुर जनपद के निवासी आदित्य कुमार पाण्डेय वर्ष 2023 बैच के सब-इंस्पेक्टर हैं। अपनी पहली ही तैनाती में उन्होंने गोरखनाथ थाने पर रहते हुए काबिलियत और सक्रियता का बेहतरीन परिचय दिया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई गंभीर मामलों का सफल खुलासा किया, जिनमें गुजरात से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी, महिलाओं के साथ एटीएम धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तथा कई शातिर लुटेरों और चोरों को पकड़कर जेल भेजना शामिल है। उनकी इसी कार्यकुशलता, तत्परता और सख्त पुलिसिंग के चलते वरिष्ठ अधिकारियों ने उन पर भरोसा जताते हुए बक्शीपुर चौकी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में आदित्य कुमार पाण्डेय ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि चौकी क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि शासन की गाइडलाइंस एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए हर पीड़ित की बात गंभीरता से सुनी जाएगी और उसे न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। नवागत चौकी प्रभारी ने यह भी भरोसा दिलाया कि बक्शीपुर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को हर हाल में कायम रखा जाएगा तथा आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



