कोतवाली आईटीआई पुलिस द्वारा 01अदद तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस के अभियुक्त और 01 वारंटी को किया गिरफ्तार !

उत्तराखण्ड : SVT ऊधम सिंह नगर
28 मार्च 2026 : श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय के आदेश पर जनपद में प्रभावी चैकिंग व वारंटियों की गिरफ्तारी व अवैध शस्त्रों तस्करी व प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर/बाजपुर के निकट प्रवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम ने दिनांक 28.03.2026 को चैती मेला नखासा बाजार से अभियुक्त अशरफ अंसारी पुत्र असलम अंसारी निवासी मोहल्ला काली बस्ती गंगे बाबा रोड कोतवाली काशीपुर, उम्र 22 वर्ष को मय 01अदद तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया| दाखिला फर्द और गिरफ्तार अभियुक्त के आधार पर थाना हाज़ा मु0एफआईआर न0- 86/26 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया कर अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया|
02. आज दिनांक 28.03.2026 को चौकी पैगा पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी मुख्तयार सिह पुत्र गुरदीप सिह निवासी- खीखेडा कोतवाली-आई0टी0आई0 जनपद ऊधम सिंह नगर को सम्बन्धित फौ0वा0स0 528/22 व मु0अ0सं0- 38/2022 धारा 60 आबकारी अधि0 में गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम –
1. उपनिरीक्षक पंकज कुमार|
2. उपनिरीक्षक हरविंदर कुमार|
3. अपर उप निरीक्षक दीपक चौहान |
4. का0 अमित राणा|
4. का0 हरीश नेगी|



