महराजगंज में दबंगों का कहर: महिला से मारपीट, कपड़े फाड़े, छेड़छाड़ का आरोप – वीडियो वायरल !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

23 मार्च 2026 : जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, छेड़छाड़ और लूटपाट जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आने की चर्चा है, जिससे मामला और तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़िता द्रोपती, पत्नी सुभाष, निवासी शीशगढ़ टोला खैरटवा, थाना बरगदवा ने थानाध्यक्ष को दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 मार्च 2026 को पुलिस द्वारा की गई एक जांच के बाद रात करीब 10 बजे गांव के कुछ लोग एकजुट होकर उसके घर पर हमला करने आ पहुंचे। महिला का आरोप है कि रमेश मिश्रा, निर्भय मिश्रा, गोरख मिश्रा, केशव मिश्रा, रीता और सपना सहित अन्य लोगों ने पहले गाली-गलौज शुरू की और विरोध करने पर घर में घुसकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। हमलावरों ने डंडे, कन्हौनी (लोहे का औजार) और हंसिया से हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ अशोभनीय हरकत की। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। महिला के अनुसार, आरोपियों ने उसके गले से मंगलसूत्र और कान की बाली भी छीन ली तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने 112 नंबर पर कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि, परिवार में कोई पुरुष सदस्य न होने के कारण वह उसी रात थाने जाकर लिखित शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। अब पीड़िता ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *