महराजगंज: 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में आशंका, निजी संस्था पर धन उगाही के आरोप !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंग

17 मार्च 2026 : 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाओं हेतु ईमटी एवं चालक पायलट पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के बीच असमंजस और आशंका की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार एक निजी संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए भर्ती आयोजित किए जाने की बात सामने आई है। महाराजगंज जिले में यह भर्ती काली मंदिर मैदान, शास्त्री नगर, बरदहिया बाजार, महाराजगंज रोड पर 26, 27, 28 और 29 मार्च 2026 को प्रस्तावित बताई जा रही है। मीडिया द्वारा संबंधित एंबुलेंस सेवा संचालक अधिकारियों से संपर्क किए जाने पर बताया गया कि भर्ती प्रक्रिया निजी संस्था के माध्यम से कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी हेड ऑफिस स्तर पर उपलब्ध होगी, अथवा भर्ती स्थल पर हेड ऑफिस से आने वाले कर्मचारियों से अभ्यर्थी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
इस बीच कुछ अभ्यर्थियों और संबंधित लोगों ने आरोप लगाया है कि उक्त संस्था भर्ती के नाम पर अभ्यर्थियों से डिमांड ड्राफ्ट के जरिए धनराशि जमा कराती है। आरोप है कि EMT पद के लिए लगभग 45,000 रुपये तथा चालक पायलट पद के लिए लगभग 25,000 रुपये मांगे जाते हैं। आरोप लगाने वालों का यह भी कहना है कि धन जमा कराने के बाद अभ्यर्थियों को नौकरी और ड्यूटी को लेकर भटकना पड़ता है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से पहले संस्था की वैधता, नियुक्ति प्रक्रिया, लिखित शर्तें, आधिकारिक दस्तावेज, भुगतान की वैध रसीद और संबंधित विभाग से पुष्टि अवश्य कर लें। बिना सत्यापन किसी भी प्रकार की धनराशि जमा करने से बचें।
यदि किसी अभ्यर्थी से भर्ती के नाम पर धन की मांग की जाती है, तो वह संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों, श्रम विभाग, पुलिस अथवा स्वास्थ्य सेवा से जुड़े सक्षम विभाग में शिकायत दर्ज करा सकता है। नोट: यह खबर अभ्यर्थियों के बीच उठ रही आशंकाओं और लगाए जा रहे आरोपों पर आधारित है। मामले में संबंधित संस्था का विस्तृत पक्ष लिया जाना अभी शेष है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *