उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
10 मार्च 2026 : श्रीमान पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना (IPS) महोदय द्वारा पीड़िता/अपहृता की बरामदगी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ (PPS) के निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री अंकुर गौतम (PPS) के पर्यवेक्षण में थाना नौतनवां पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। थाना नौतनवां पर पंजीकृत मु0अ0सं0 44/2026 धारा 61(2), 108 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्ता बन्दना कुमारी पुत्री रामअवतार राम निवासी महमूदपुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 32 वर्ष को दिनांक 10.03.2026 को थाना नौतनवां गेट रोड से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 08.03.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना नौतनवां पर सूचना दी गई कि उसके भाई मृतक अमरेश ठाकुर तथा उसके नाबालिग भतीजा एवं भतीजी की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक की पत्नी बन्दना, जो एसएसबी 66वीं वाहिनी में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है, अपने पति के सामने ही अपने प्रेमी सोनू गौतम से बातचीत करती थी तथा पति के विरोध करने पर उसे धमकाती थी। बताया गया कि पत्नी के इस व्यवहार से परेशान होकर मृतक अमरेश ठाकुर ने दिनांक 08.03.2026 को घटना से पूर्व दो वीडियो बनाकर अपनी पत्नी बन्दना, उसके प्रेमी तथा परिवारजनों को अपनी आत्महत्या का कारण बताया। साथ ही उसने कमरे की दीवार पर भी सुसाइड नोट लिखा। इसके बाद उसने अपने दोनों नाबालिग बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना नौतनवां पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्ता बन्दना कुमारी को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामदगी/गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय- स्थान: थाना नौतनवां गेट दिनांक: 10.03.2026 समय: 11:10 बजे|
अपराध संख्या का विवरण मु0अ0सं0 44/2026, धारा 61(2), 108 बीएनएस|
गिरफ्तार अभियुक्ता बन्दना कुमारी पुत्री – रामअवतार राम निवासी – महमूदपुर, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर उम्र – लगभग 32 वर्ष|
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- थानाध्यक्ष – श्री पुरुषोत्तम राय, थाना नौतनवां|
उपनिरीक्षक – श्रीमती अम्बिका चौहान, थाना नौतनवां|
उपनिरीक्षक – श्री तनु दुबे, थाना नौतनवां|
हेड कांस्टेबल – धर्मेन्द्र तिवारी, थाना नौतनवां|
कांस्टेबल – राजन यादव, थाना नौतनवां (मय सरकारी वाहन)|
थाना नौतनवां पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



