
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
9 मार्च 2026 : सीएचसी परतावल में रिपोर्टिंग के दौरान एक पत्रकार से अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है| नगर पंचायत परतावल थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के वार्ड नंबर 02 तिवारी टोला निवासी आनन्द कुमार मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक समाचार पत्र का पत्रकार है। आरोप है कि 8 मार्च की रात करीब 9:30 बजे वह सीएचसी परतावल में मौजूद था। इसी दौरान कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोहनी निवासी शम्भू सिंह अपने कुछ साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे। उसी समय कुछ युवक मारपीट के मामले में इलाज कराने आए थे| आरोप है कि रिपोर्टिंग के दौरान जब पत्रकार ने उनसे मारपीट का कारण पूछा तो शम्भू सिंह नाराज हो गए और अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर खुद को ठेकेदार बताते हुए गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान उनके साथ आए दो युवकों ने पत्रकार का कॉलर पकड़ लिया और वहां से भाग जाने की धमकी देते हुए जान से मारने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि खुद को अकेला और असहाय देखकर वह वहां से चला गया। इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है| थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी|
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



