उत्तर प्रदेश : कानपुर
5 मार्च 2026 : दिनांक 01 मार्च 2026 होली से पूर्व अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र को बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रमुख मार्गों के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है। सदर विधायक एवं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से इन मार्गों को प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे क्षेत्र में आवागमन व्यवस्था सुदृढ़ होने की उम्मीद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैथा मांडा से देवीपुर तक मार्ग निर्माण के लिए 1 करोड़ 2 लाख 50 हजार रुपये, रनिया सरवनखेड़ा से पामा संपर्क मार्ग के लिए 98 लाख 10 हजार रुपये तथा जरिहा मार्ग से एनटीपीसी बिलसरायां मार्ग के निर्माण हेतु 1 करोड़ 5 लाख 70 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन सभी मार्गों का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मण्डल ब्यूरो चीफ कानपुर श्याम किशोर पाण्डेय की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



