कोतवाली आईटीआई पुलिस ने नाबालिक से अनैतिक देह व्यापार कराने वाले गिरोह का किया भंडा-फोड़ !

नाबालिक से जबरन अनैतिक देह व्यापार कराने तथा उसका गैंगरेप करने वाला 04 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार और बाकी की तलाश जारी !

उत्तराखण्ड : SVT उधम सिंह नगर

5 मार्च 2026 : दिनांक 03.03.2026 को शिकायतकर्ता ने थाना हाजीपुर उपस्थित आकर किता प्रार्थना पत्र बाबत दिनांक 17.05.2025 को स्वयं की नाबालिक पुत्री का घर से अचानक गायब हो जाने तथा आज किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सूचना दी कि उनकी नाबालिक लड़की हरियावाला में जाहिद के मकान में हिंदू महिला के साथ रह रही है और उन लोगों ने उसको बंधक बना रखा है और वह उसे जबरदस्ती देह व्यापार करवा कर उसका गैंगरेप भी करते है। उपरोक्त प्रकरण की सूचना कोतवाली आईटीआई पुलिस को प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक महोदय कोतवाली आईटीआई द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया। जहां से पुलिस टीम द्वारा नाबालिक को जाहिद, शिवम,शोभा ओर सोमा के कब्जे से बरामद कर वादी की तहरीर पर मुकदमा एफआईआर नं0 63/2026 धारा 65(1)/140(3)/143(1)/127(2) BNS व 5/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और बाकी की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1. जाहिद पुत्र शाहिद निवासी ग्राम इस्लामनगर हरियावाला कोतवाली कुंडा जनपद उधम सिंह नगर व मूल निवासी सरदारनगर जनपद मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)|
2. शिवम पुत्र नेपाल सिंह निवासी महुआ खेड़ागंज कोतवाली आईटीआई जनपद उधम सिंह नगर मूल निवासी ग्राम मानपुर गजरौला थाना भगतपुर (उत्तर प्रदेश)|
3. सोमा उर्फ जानवी पुत्री घासीराम निवासी हरियावाला थाना कुंडा जनपद उधम सिंह नगर मूल निवासी शरीफ नगर ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)|
4. शोभा रानी पत्नी शिवम निवासी ग्राम महुआ खेड़ा गंज कोतवाली आईटीआई मूल निवासी ग्राम मानपुर गजरौला भगतपुर (उत्तर प्रदेश)|

पुलिस टीम –

1. श्री रवि कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई|
2. वरिष्ठ उप निरीक्षक अरविंद बहुगुणा |
3. उप निरीक्षक मीनाक्षी मनराल|
4. उप निरीक्षक पुष्कर भट्ट|
5. अपर उपनिरीक्षक दीपक चौहान|
6. कांस्टेबल सुरेंद्र कंबोज |
7. कांस्टेबल दीपक जोशी |
8. कांस्टेबल दिनेश|
9. म0कानि0 सुनीता काबोज|
10. म0हो0 अर्पिता|

 

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *