उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
2 मार्च 2026 : नगर निगम गोरखपुर द्वारा शहर को स्वच्छता के शिखर पर पहुँचाने के उद्देश्य से आज गोलघर की प्रसिद्ध ‘चटोरी गली’ (फूड स्ट्रीट) में “स्वच्छता की नई पहल – बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ” थीम के अंतर्गत एक विशाल सफाई महापर्व आयोजित किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को गति देते हुए नगर आयुक्त श्री गौरव सिंह सोगरवाल एवं माननीय पार्षदगणों (अजय राय, छोटू सिंह, देवेन्द्र गौड़ पिंटू, समद गुफरान, जयंत निषाद, श्रवण पटेल, अशोक मिश्रा, अजय ओझा, राजा यादव, मनोज निषाद ने स्वयं झाड़ू और फावड़ा थामकर श्रमदान किया। इस अभियान में प्रशासनिक अनुशासन और जन-भागीदारी का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला, जिसमें डीडीयू विश्वविद्यालय के छात्रों, समाजसेवी संस्थाओं और नगर निगम की टीम सहित 370 से अधिक नागरिकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। अभियान के दौरान अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, प्रमोद कुमार, अतुल कुमार सहित सभी जोनल अधिकारियों और स्वच्छता चैंपियंस ने कदम से कदम मिलाकर श्रमदान किया, जिसके फलस्वरूप मात्र कुछ ही घंटों में पूरे परिसर को कचरा मुक्त कर दिया गया। इस महा-अभियान के दौरान लगभग 120 किलोग्राम सिंगल-यूज़ प्लास्टिक और नॉन-बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट एकत्रित कर उसे वैज्ञानिक निस्तारण हेतु तत्काल एम.आर.एफ. (MRF) सेंटर भेजा गया। कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। इसी क्रम में नगर आयुक्त और पार्षदों द्वारा स्ट्रीट पर लगे पान-गुटखे के धब्बों को वाटर प्रेशर से साफ करते हुए “मेरा दुकान स्वच्छ दुकान” अभियान की भी शुरुआत की गई। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के छात्रों ने डस्टबिन की सफाई की और दुकानदारों से गंदगी न फैलाने का अनुरोध किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर के प्रमुख स्थलों को पर्यटन के अनुकूल ‘ग्रीन जोन’ और स्वच्छ फूड स्ट्रीट के रूप में विकसित करना है। अंत में नगर आयुक्त ने सभी नगर वासियो को होली की शुभकामनाएँ देते हुए स्वच्छ होली इको फ्रेंडली होली और जीरो वेस्ट होली मिलन समारोह मनाने हेतु आग्रह किया साथ ही विश्वास जताया कि नागरिकों के इसी निरंतर सहयोग से गोरखपुर आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण2025-26 में देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल होगा|
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/





