कूटरचित एडमिट कार्ड व आधार कार्ड के जरिए दूसरे परीक्षार्थियों की जगह दे रहे थे परीक्षा !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
25 फरवरी 2026 : थाना पिपराइच क्षेत्र में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अन्य परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से फर्जी एडमिट कार्ड और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पिपराइच के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया| घटना 23 फरवरी 2026 की है, जब महाराणा प्रताप कृषक इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा आयोजित थी। इसी दौरान जांच में पाया गया कि कुछ युवक कूटरचित एडमिट कार्ड और आधार कार्ड बनवाकर वास्तविक परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की| प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पिपराइच में मुकदमा अपराध संख्या 89/26 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(1) बीएनएस तथा 7/13(3) परीक्षा अध्यादेश 2024 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया| गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिषेक चौहान पुत्र बबलू चौहान निवासी पादरी बाजार मोहनापुर चौहान टोला थाना शाहपुर, सौरभ कुमार पुत्र अरुण कुमार गुप्ता निवासी रामजानकी नगर बशारतपुर थाना शाहपुर, करन सोनकर पुत्र अविनाश सोनकर निवासी राजेन्द्र नगर पूर्वी ललितापुरम कालोनी थाना गोरखनाथ तथा सूरज कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार साहनी निवासी नीना थापा झरना टोला थाना एम्स, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है| पुलिस ने आरोपियों के पास से कूटरचित एडमिट कार्ड एवं आधार कार्ड बरामद किए हैं। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है| पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी|
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



