ग्रामप्रधान ने दर्जन युवकों के साथ युवक की जमकर की पिटाई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

25 फरवरी 2026 : जनपद के पुरंदपुर थाना क्षेत्र जगदीशपुर चौराहे पर पैसे के लेनदेन के कारण दो लग्जरी गाड़ियों से आए हुए एक दर्जन के करीब लोगों ने एक युवक को फिल्मी स्टाइल में जमकर मारपीट की जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है । जानकारी के मुताबिक अतिउल्लाह नाम का युवक का उसके दूर के रिश्तेदार में आने वाले ग्राम सभा बटईडीहा के जमाल और कमाल से काफी दिनों से पैसे के लेनदेन का विवाद चल रहा था । आज दो लग्जरी गाड़ियों से लगभग एक दर्जन के करीब युवक जगदीशपुर चौराहे पर पहुंचकर अतिउल्लाह नाम के युवक से पुरानी रंजिश को लेकर दुकान में घुसकर जमकर मारपीट करने लगे वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं किस तरह से फिल्मी स्टाइल में लगभग एक दर्जन युवक दुकान में घुसकर एक युवक को किस तरह से लात घुसो और मुक्कों से पिटाई कर रहे थे उसके बाद दुकान से खींचकर बाहर लाकर भी पिटाई करने लगे जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी दुकानें बंद करने लगे । इसी बीच पिटाई खा रहे युवक अतिउल्लाह के साले अनवर आलम और अब्दुल हमीद भी मौके पर पहुंचकर बीच बचाव करने आए तो उन्हें भी मारने पीटने लगे और धमकी देते हुए फरार हो गए वहीं इस फिल्मी स्टाइल में चौराहे पर हुई मारपीट का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है इसके पहले भी ग्राम प्रधान जमाल खान पर तस्करी सहित कई मामलों में मुकदमा दर्ज है फिल्मी स्टाइल में हुई इस मारपीट पर के बाद पुलिस ने अतिउल्लाह के तहरीर पर युवकों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है । थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि पैसे के लेनदेन में दोनों पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था और उसी को लेकर आज मारपीट हुई है पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है|

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *