नशा मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत नुक् कड़ नाटक से जनजागरूकता, टीम को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना !

बिहार : मधुबनी

20 फरवरी 2026 : समाहरणालय परिसर में बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन से संबंधित प्रस्तुति को देख लोग प्रभावित—जिले के 21 प्रखडों में जनजागरूकता लायेगी नुक्कड़ नाटक की टीम दिनांक-19.02.2026 से 14.03.2026 तक निर्धारित तिथियों को कला जत्था की टीम द्वारा लोगों को किया जायेगा जागरूकता| नशा मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक की टीम को अपर समाहर्ता, आपदा, संतोष कुमार, उप निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परिमल कुमार, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नितेश पाठक, सहायक आपदा पदाधिकारी, रजनीश कुमार के द्वारा गुरुवार को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया| कला जत्था की टीम के द्वारा जिले में नशा मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक टीम के कलाकारों ने अपनी सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुति के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों यथा-बाल-विवाह, दहेज उन्मूलन, शराबबंदी से होनेवाले फायदे तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के बारे में आम लोगों को जागरूक किया| नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने नशा के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। वहीं बाल-विवाह के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए कम उम्र में विवाह से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक समस्याओं पर प्रकाश डाला गया। दहेज प्रथा पर आधारित प्रस्तुति में यह संदेश दिया गया कि दहेज एक सामाजिक अभिशाप है, जिसे समाप्त करना हम सभी की जिम्मेदारी है| इसके साथ ही जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, वृक्षारोपण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के महत्व को भी रेखांकित किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से लोगों को यह समझाने का प्रयास किया कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है| कार्यक्रम के पश्चात अपर समाहर्ता, संतोष कुमार ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जनजागरूकता सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है और नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम लोगों तक सीधे संदेश पहुंचाने में अत्यंत प्रभावी साबित होते हैं। उन्होंने आम नागरिकों से इन अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की| उप-निदेशक -सह- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परिमल कुमार ने सभी कला जत्था के टीम के सदस्यों को हर हाल में कार्यालय द्वारा निर्धारित थीम पर ही प्रस्तुति देने तथा काफी संख्या में लोगों का जुटान होने पर ही अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने प्रतिदिन विभाग द्वारा बनाये गए व्हाट्सएप ग्रुप में जियो टैग फ़ोटो तथा कार्यक्रम से सम्बन्धित वीडियो शेयर करने का भी निदेश दिया| नुक्कड़ नाटक टीम आज दिनांक-19.02.2026 से 14.03.2026 तक 21 प्रखंडों के विभिन्न गांवों एवं शहरी क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान के लिए जायेगी। टीम कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक करेगी| इस पहल से जिले में सामाजिक सुधार, बाल-विवाह एवं दहेज उनमूलन के क्षेत्र में सफलता और शराबबंदी तथा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। जिससे एक स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ाया जा सकें|

जिला क्राइम ब्यूरो चीफ मधुबनी महेश प्रसाद यादव की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *