काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर से थाना आई० टी० आई० !

उत्तराखण्ड : SVT ऊधम सिंह नगर

12 फरवरी 2026 : वादी मुकदमा, विजय कुमार (उम्र 35 वर्ष) पुत्र श्री शीशपाल सिंह, किलावली कुंडा रोड, काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर ने थाना हाजा पर एक किता प्रार्थना पत्र कि दिनांक 07/02/2026 को प्रार्थी रोजाना की तरह काली वाइन एंड बैबरेज शॉप की दुकान को बंद करके अपने घर चला गया दिनांक 07-08/02/2026 की रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा दुकान का ताला तोडकर दुकान से माल्टा शराब की 4 पेटी चोरी कर ली । जब मैं दिनांक 08/02/2026 को दुकान खोलने गया तो प्रार्थी ने दुकान का ताला टूटा हुआ देखा और अंदर से 04 पेटी माल्टा शराब की गायव थी बाबत दी। वादी की तहरीर के आधार पर थाना हाजा मु.एफआईआर नम्बर 33/2026 धारा 305(A)/331(4) BNS पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र आनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा टीम का गठन किया गया। दिनांक 10.02.2026 को रात्रि जब पुलिस टीम वास्ते देखरेख शांति व्यवस्था, सुरागरसी पतारसी,रोकथाम जुर्म जरायम अंदर इलाका थाना हाज रवाना होकर निजी वाहन से गस्त कर रहे थे तो मुखबिर खास की सूचना पर कचनाल गाजी को जाने वाली सड़क पर डिग्री कॉलेज के पिछले गेट से आगे पुराने हॉस्टल के पास से अभियुक्त गुरमीत सिंह पुत्र जज सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी श्यामपुरम कॉलोनी कोतवाली आईटीआई जनपद उधम सिंह नगर ,उम्र 21 वर्ष को एक सफेद कट्टे के अंदर 135 अदद ट्रेटा पैक माल्टा देशी शराब 200 Ml व 1250 रूo नकद बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)BNS की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त गुरमीत उपरोक्त को माo न्यायालय के समक्ष पेश किया गया|

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

(1) गुरमीत सिंह पुत्र जज सिंह निवासी डिफेंस श्यामपुरम कॉलोनी कोतवाली आईटीआई जनपद उधम सिंह नगर ,उम्र 21 वर्ष|

बरामदा माल का विवरण

1. एक सफेद कट्टे के अंदर 135 अदद ट्रेटा पैक माल्टा देशी शराब 200 Ml ।
2. 1250 रूo नकद।

पुलिस टीम का विवरण

1. उ0नि0 शंकर सिंह बिष्ट|
2. हे0कानि यतेंद्र रावत|
3. कानि.82 रमेश बग्याल|
4. कानि.492 धर्मेन्द्र भारती|
5. अमिताभ सिज़वाली|

 

 

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *