नव युवक अधिवक्ता समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ !

उत्तर प्रदेश : मिर्जापुर

13 जनवरी 2026 : चुनार नव युवक अधिवक्ता समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मंगलवार को तहसील प्रांगण में आयोजित किया गया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्र एवं विशिष्ट सिविल जज जूनियर डिविजन चुनार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह रहे| नव निर्वाचित अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को बुके देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने नव निर्वाचित अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, महामंत्री रामविलास सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सिविल जज जूनियर डिविजन चुनार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अन्य नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता कि शपथ दिलाई| कार्यक्रम को संबंधित करते हुए मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्र ने नव निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पद बहुत ही जिम्मेदारी का है। कहा कि जनता की आकांक्षाओं को अधिकारियों तक पहुंचाना और अधिकारियों के अपेक्षाओं को बार तक पहुंचाना ही न्याय प्रक्रिया का हिस्सा हैं| जनता के बीच विश्वास स्थापित करना ही न्याय पालिका कि जिम्मेदारी है| कहा कि मिर्जापुर में मेरे द्वारा न्याय का आंदोलन चलाया जा रहा है| जो पूरे देश में नहीं हो रहा है| एनजीओ के माध्यम ग्रामीण न्यायालय को स्थापित किया गया। जिसके माध्यम से 25 गांवों में चल रहे वादों का निस्तारण कराया गया| कहा की वाद सुलझेगा तो गांव बढ़ेगा।यहां ग्राम प्रधान को सम्मानित किया गया। और कहा की एक पहल वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों के लिए किया जा रहा है जिनके बच्चे मौज कर रहे हैं माता पिता वृद्धा आश्रम में पड़े हुए हैं| उनके लिए हमारे पास अधिवक्ता हैं उनकी लड़ाई हम लड़ेंगे, बच्चों को नोटिस दिया जाएगा उनको कठघरे में खड़ा किया जाएगा। जिससे वे पुनः अपने माता पिता कि सेवा करें। न्याय दिलाना हमारा अधिकार है| न्याय करने में सुखद अनुभूति होती है।बार बेंच को मिलकर काम करना चाहिए। जिससे लोगों में न्याय पालिका के प्रति विश्वाश बना रहे| मिर्जापुर में चलाये जा रहे न्याय आंदोलन को जिससे 25 गांव के वाद को एनजीओ के माध्यम से सुलझाया गया इसे पचासों न्यायमूर्ति को भेजा गया| इस अवसर पर सीजीएम राहुल सिंह, डीजीसी आलोक कुमार राय, तहसीलदार इवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार संजय सिंह,ज्योति सिंह व नव निर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष राममूरत यादव, निवर्तमान अध्यक्ष अनमोल सिंह, महामंत्री अजय पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद प्रसाद त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, भूपेंद्र दुबे, शशिकांत मिश्रा, शंकर शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मुन्नू लाल गुप्ता, शीतला प्रसाद यादव, अखिलेश सिंह, कल्लू सिंह, अनवर अली, संचालन पूर्व अध्यक्ष अनील सिंह व अभिषेक सिंह ने किया|

स्टेट को – ऑडिनेटर उत्तर प्रदेश गोपीनाथ मिश्रा की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *